संगोष्ठी में ग्रामसभा के अधिकारियों की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
संगोष्ठी में ग्रामसभा के अधिकारियों की दी गयी जानकारी

मिहिजाम. बरजोड़ा पंचायत भवन में ओंकार सेवा संस्थान की ग्लोबल ग्रीन ग्रैंड फंड परियोजना के तहत पंचायत स्तरीय संगोष्ठी सह कार्यशाला हुई.

विज्ञापन

मिहिजाम. बरजोड़ा पंचायत भवन में ओंकार सेवा संस्थान की ग्लोबल ग्रीन ग्रैंड फंड परियोजना के तहत पंचायत स्तरीय संगोष्ठी सह कार्यशाला हुई. प्रशिक्षक सौरभ अली ने ग्रामसभा के सशक्तिकरण पर बल देते हुए इसके महत्व से अवगत कराया. मुखिया की अध्यक्षता में गठित ग्रामसभा समिति के अधिकारों एवं कार्यों की जानकारी दी गयी. गांवों में सरकारी योजनाओं की देखरेख एवं जरूरतमंद लोगों के लिए योजना बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा की हुई. कार्यशाला में ग्राम हरियाली योजनाओं पर भी चर्चा की गयी. प्रशिक्षक ने बताया कि रासायनिक खाद के व्यवहार चलते खेत की मिट्टी और सामान को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन हमारे परंपरागत जैविक खेती के प्रयोग से मिट्टी को हो रहे नुकसान से बचा जा सकता है. इससे गांव की हरियाली को बढ़ावा मिलेगी. जैविक खाद के लिए वर्मी कंपोस्ट वेस्ट डीकंपोस्ट आदि का उपयोग होने से भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी. कार्यशाला में मुखिया खुशबू टुडू, पंचायत सहायक अशोक मंडल, अमल दास, संस्था के प्रोजेक्ट समन्वयक सपन राय, मिलन राणा, सुचिंद्र भगत, संतोष पाल आदि थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola