ePaper

किसानों को जैविक खेती के बारे में दी गयी जानकारी

Updated at : 05 Jun 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को जैविक खेती के बारे में दी गयी जानकारी

कुंडहित. लैब टू लैंड के सफल क्रियान्वयन को गुरुवार को कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांव में कृषि संगोष्ठी हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत लैब टू लैंड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को गुरुवार को कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांव में कृषि संगोष्ठी हुई. कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के कर्मियों ने कुंडहित प्रखंड के आदिवासी बहुल मुर्गापाथर, रामपुर एवं दुर्गापुर में संगोष्ठी आयोजित की. किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया. अभियान का उद्देश्य खरीफ मौसम में खेती की उन्नत तकनीक के साथ साथ केंद्र एवं राज्य सरकार से संचालित कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों के घर तक पहुंचना है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ गोपाल कृष्णा ने खरीफ मौसम में वैज्ञानिक, जैविक, प्राकृत एवं व्यावसायिक खेती करने की विस्तृत जानकारी किसानों को दी. किसानों को पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम कुसुम योजना, किसान समृद्धि योजना, झारखंड मिलेट मिशन योजना, बिरसा फसल विस्तार, मिट्टी जांच, केवीके, आत्मा से संचालित योजनाओं की जानकारी दी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा, बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, अमीर हेंब्रम ने जिले में चल रहे कृषि योजनाएं एवं उपलब्ध बीजों की जानकारी दी. अभियान में वीएलडब्ल्यू मंतोष साधु, विभीषण टुडू, राम किस्कू, किसान मित्र काजल रजवार, श्यामल फौजदार, शिवधान हेंब्रम, हिरालाल किस्कू, किसान प्रभाकर मुर्मू, रुपधान मुर्मू, हरदम किस्कू, सामनी मुर्मू, निरासी सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola