देशभर में इंडी गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय : विधायक

भाजपा को मालूम हो चुका है कि पूरे देश में इंडिया महागठबंधन की लहर है
जामताड़ा. विधायक डॉ इरफान अंसारी सहरपुरा पंचायत के कांसजोड़ पहुंचे. कहा कि ग्रामीणों की सड़क की मांग है, जिसे मैं पूरा करूंगा. विश्वास दिलाता हूं कि चुनाव के बाद इस सड़क का निर्माण कराऊंगा. आप लोगों को भाजपा के बहकावे में नहीं आना है. ये लोग जानबूझकर एक साजिश के तहत आप लोगों को मतदान करने से रोकना चाहते हैं. जैसे-जैसे चुनाव का चरण पूरा होता जा रहा है, यह लोग अनाप-शनाप बयान बाजी और हरकत कर रहे हैं. इन्हें मालूम हो चुका है कि पूरे देश में इंडिया महागठबंधन की लहर है और भाजपा का सफाया होना तय है. कहा कि आप लोगों के लिए सड़क काफी जरूरी है, परंतु आपके सांसद ने कोई भी काम नहीं किया. पूरे पांच साल जनता को बेवकूफ बनाया और जब जनता को सवाल करने का समय आया तो भाजपा ने प्रत्याशी ही बदल दिया. मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










