ePaper

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बढ़ रहा आत्मनिर्भरता की ओर

Updated at : 15 Oct 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बढ़ रहा आत्मनिर्भरता की ओर

नाला. प्रखंड के मुकुंदडीह में भाजपा का नाला विधानसभा स्तरीय सम्मेलन हुआ.

विज्ञापन

भाजपा ने नाला विस स्तरीय सम्मेलन का किया आयोजन, बोले रवींद्र पांडेय प्रतिनिधि, नाला. प्रखंड के मुकुंदडीह में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन हुआ. मौके पर प्रभारी सह गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय एवं टुंडी के पूर्व प्रत्याशी विकास महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रवींद्र पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दिनों दिन आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. आत्मनिर्भर भारत एक पहल है, जिसका उद्देश्य भारत को स्वावलंबी बनाना है. इसमें स्वदेशी को अपनाते हुए घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है. कहा कि कृषि आत्मनिर्भरता, रक्षा और सुरक्षा, उद्योग आदि क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होकर विकास के नये मार्ग को प्रशस्त कर अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. रक्षा और सुरक्षा, कृषि व अन्य क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और आयात पर निर्भरता कम करने पर बल दिया जा रहा है, जिसका सुखद परिणाम भी प्राप्त हो रहा है. कहा कि जब तक हम स्वदेशी एवं घरेलू उत्पादों को नहीं अपनाएंगे तब तक आत्मनिर्भर की परिकल्पना साकार नहीं हो सकते हैं. भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि हमें आयातित वस्तुओं पर निर्भर नहीं होकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा, जब हम अपने स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और संसाधनों को प्राथमिकता देंगे, तभी भारत सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. सम्मेलन को पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटूल, जिलाध्यक्ष सुमित शरण आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई. इस दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया. मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, दिलीप हेंब्रम, अभय कुमार सिंह, नाला एवं खैरा मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू, ठाकुरमणी सिंह, तापस भट्टाचार्य, मनोज गोस्वामी, विष्णु मंडल, सुभाष चंद्र राय, कैलाश मंडल, भोलानाथ सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola