ePaper

सेविका-सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, निकाली रैली

Updated at : 05 Oct 2024 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
सेविका-सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, निकाली रैली

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से आहूत राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार से शुरू हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से आहूत राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार से शुरू हुई. पहले दिन जिले के विभिन्न प्रखंडों की हड़ताली सेविका- सहायिकाएं गांधी मैदान पहुंचकर एक रैली निकाली. इसका नेतृत्व झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष लखनलाल मंडल व सीटू के चंडीदास पुरी ने किया. लखनलाल मंडल व चंडी दास पुरी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने अपनी मांगों को सरकार के साथ वार्ता के दौरान रखी थी. सरकार ने वादा भी किया था कि संवेदनशीलता के साथ उनकी मांगों को पूरी की जायेगी, लेकिन आज तक पूरी नहीं हुई. इस कारण पूरे राज्य की सेविका सहायिकाएं काफी असंतुष्ट हैं. विवश होकर पांच अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. मौके पर कई सेविका, सहायिकाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola