इग्नू पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
इग्नू पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

मिहिजाम. इग्नू अध्ययन केंद्र में जारी जून सत्रांत परीक्षा 2025 केंद्र का इग्नू पर्यवेक्षक डॉ मो रिजवान ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में जारी जून सत्रांत परीक्षा 2025 केंद्र का इग्नू पर्यवेक्षक डॉ मो रिजवान ने निरीक्षण किया. उन्होंने सभी परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर परीक्षार्थियों से व्यवस्था की जानकारी ली. परीक्षार्थियों के पहचान-पत्र की जांच की. बताया परीक्षा पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो रही है. परीक्षार्थियों के पहचान-पत्र की पड़ताल व काॅपी से मिलान की गयी. केंद्राधीक्षक डॉ पूनम कुमारी ने बताया कि गुरुवार को कुल परीक्षार्थियों की संख्या दोनों पालियों में 337 है. इनमें 307 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. परीक्षा संचालन में वीक्षक अरविंद सिन्हा, डॉ सोमेन सरकार, अमिता सिंह, डॉ राकेश रंजन, बास्कीनाथ प्रसाद, रश्मि किरण, शंभु सिंह, दिनेश किस्कू, संजय कुमार सिंह, दयाशंकर यादव, नवल किशोर सिंह, उपेंद्र पांडे, रेखा शर्मा, दिनेश रजक, उत्तम दत्त, रीता देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola