मुरलीपहाड़ी में हो रही मकानों की गणना व सूचीकरण

Updated:
विज्ञापन
मुरलीपहाड़ी में हो रही मकानों की गणना व सूचीकरण

मुरलीपहाड़ी. जनगणना-2027 (16वीं) के प्रथम चरण में मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य पर्यवेक्षकों व प्रगणकों द्वारा तेजी से किया जा रहा है.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. जनगणना-2027 (16वीं) के प्रथम चरण में मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य पर्यवेक्षकों व प्रगणकों द्वारा तेजी से किया जा रहा है. नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न सर्किलों में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों एवं भवनों का सर्वे किया जा रहा है. सभी प्रकार के पक्के, कच्चे, आवासीय, व्यवसायिक एवं अन्य भवनों का सूचीकरण कर उनकी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है. नारायणपुर प्रखंड के सर्किल संख्या-9 में मकान सूचीकरण कार्य में लगे पर्यवेक्षक दिवाकर कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी सर्किलों में प्रगणकों द्वारा पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सर्वे कार्य किया जा रहा है. कहा कि प्रत्येक मकान का सही तरीके से सत्यापन कर उसका विवरण दर्ज किया जा रहा है. ताकि आगामी जनगणना में किसी प्रकार की त्रुटि न हो. सर्किल-9 के जेरूवा ग्राम में प्रगणक राजकिशोर तिवारी द्वारा भी मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola