मोहडार गांव में वज्रपात से घर क्षतिग्रस्त

नारायणपुर. मोहडार गांव में वज्रपात से तासीर अंसारी का घर क्षतिग्रस्त हो गया है.
नारायणपुर. मोहडार गांव में वज्रपात से तासीर अंसारी का घर क्षतिग्रस्त हो गया है. पीड़ित तासीर अंसारी ने बताया कि बुधवार की सुबह बारिश के साथ गर्जना हो रही थी, तभी अचानक उनके घर पर वज्रपात हुई. गनीमत रही कि उस वक्त घर पर में कोई नहीं था. अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी. वज्रपात के कारण घर की छत समेत दीवार का भी नुकसान हुआ है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर सीओ सह प्रभारी एमओ देवराज गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने परिवार को तत्काल अनाज उपलब्ध कराया. सीओ ने कहा कि पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन से मिलने वाले मुआवजा का लाभ दिलाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










