लगातार बारिश से रमेश का घर ढहा, अबुआ व पीएम आवास की लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन
लगातार बारिश से रमेश का घर ढहा, अबुआ व पीएम आवास की लगायी गुहार

बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे रमेश चौधरी और उनके परिवार के पांच सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र के चापुड़िया पंचायत अंतर्गत खंतीपुर गांव निवासी रमेश चौधरी का कच्चा मिट्टी-खपड़ैल का मकान सोमवार को लगातार हो रही बारिश के कारण ढह गया. बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे रमेश चौधरी और उनके परिवार के पांच सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं. रमेश चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण घर में रखा सारा सामान भी भीगकर नष्ट हो गया है. उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें सरकारी आवास योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिला है. “सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम के तहत उन्होंने कई बार अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया, लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए रमेश चौधरी ने बीडीओ से शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की मांग की है. गांव के अन्य ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि रमेश चौधरी जैसे जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की जाए, ताकि वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके. अब उम्मीद जतायी जा रही है कि प्रशासन रमेश चौधरी की स्थिति की जांच कर उचित कार्रवाई करेगा और जल्द से जल्द उन्हें राहत एवं आवास उपलब्ध कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola