हाइमास्ट लाइट खराब, मरम्मत करने की मांग

फतेहपुर बस स्टैंड में लगी हाइमास्ट लाइट खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
फतेहपुर. फतेहपुर बस स्टैंड में लगी हाइमास्ट लाइट खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. यह पिछले चार माह से ठीक नहीं हुआ है. इससे शाम ढलते ही बस स्टैंड अंधेरे में डूब जाता है. इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इधर दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों से लोग फतेहपुर बाजार में खरीददारी करने आ रहे हैं, लेकिन हाइमास्ट लाइट के खराबी के कारण बस स्टैंड में अंधेरा छाया रहता है. मौके पर सनत मंडल, दामोदर मंडल, झंटू राय, सुमन मंडल, बिट्टू गोस्वामी, मृत्युंजय मंडल, हीरालाल मंडल ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द हाइमास्ट लाइट की मरम्मत कराया जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




