स्वास्थ्यकर्मी को मिला कैंसर रोग पहचान का प्रशिक्षण

कुंडहित. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अशर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट धनबाद की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.
कुंडहित. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अशर्फी कैंसर इंस्टीट्यूट धनबाद की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों के तौर पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को कैंसर की पहचान का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान अशर्फी इंस्टीट्यूट के आरएमओ डॉ कृष्ण कुमार ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में बताया. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मी को कैंसर के बारे में जागरूक करते हुए कैंसर रोगों की पहचान एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी. कहा आपके क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति में कैंसर का लक्षण दिखे तो सीएचसी के अथवा जिला अस्पताल जाकर जांच कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि रोगी का समय पर इलाज हो सके. कहा कि आयुष्मान कार्ड एवं मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत मुफ्त में जांच और इलाज किया जा रहा है. मौके पर नर्सिंग सुपरिटेंडेंट निओ, निलेश तिवारी, राहुल आनंद, बीपीएम सलीम खान, एमपीडब्ल्यू निर्मल फौजदार, बीटीटी अवध बिहारी राम, सुबोध मंडल, एएनएम, सीएचओ, सहिया साथी उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










