स्वास्थ्य मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को 7 सितंबर की देर रात को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को 7 सितंबर की देर रात को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी. यह धमकी रात लगभग 11:45 बजे से 12:00 बजे के बीच मंत्री के निजी मोबाइल नंबर पर कॉल कर के दी गयी. कॉल करने वाले ने कठोर और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा “तुम इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे… हम लोग झारखंड के लिए निकल चुके हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री के निजी सचिव अजहरुद्दीन ने सोमवार को बोकारो स्टील सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उक्त मोबाइल नंबर (7005758247) से आए कॉल की पूरी जानकारी दी गयी है. कठोर कार्रवाई की मांग की गयी है. इस दौरान मंत्री के निजी सचिव ने पुलिस प्रशासन से कई मांगें की है, जिसमें उक्त मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए. दोषी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ की जाए. अजहरुद्दीन ने कहा कि मंत्री जनता की सेवा और झारखंड के विकास कार्यों में लगे हुए हैं. हमने पूरी घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. हमें पूरा भरोसा है कि दोषियों पर शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं, बोकारो स्टील सिटी थाने की पुलिस ने कांड संख्या 194-2025 दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है. इधर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि वे जनता की सेवा और झारखंड के विकास कार्यों से पीछे नहीं हटेंगे. किसी भी प्रकार की धमकियों से भयभीत नहीं होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola