स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक के परिवार को दी आर्थिक सहायता

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक के परिवार को दी आर्थिक सहायता

दक्षिणबहाल पंचायत अंतर्गत पंचमौहली कटंकी निवासी लोदा मुर्मू के निधन की खबर सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शनिवार को उनके घर पहुंचे.

विज्ञापन

जामताड़ा. दक्षिणबहाल पंचायत अंतर्गत पंचमौहली कटंकी निवासी लोदा मुर्मू के निधन की खबर सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शनिवार को उनके घर पहुंचे. शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. मंत्री ने परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की. भरोसा दिलाया कि आगे भी किसी प्रकार की जरूरत होने पर सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी. मंत्री ने कहा इलाज के अभाव में किसी की मौत हो जाना अब बर्दाश्त नहीं करूंगा. प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि हर झारखंडवासी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले. सभी से अपील करता हूं कि यदि कोई भी व्यक्ति बीमार हो या किसी भी तरह की चिकित्सा संबंधी परेशानी में हो तो बेहिचक मुझसे सीधे संपर्क करें. पैसे की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा. हर जरूरतमंदों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जायेगी. मंत्री ने स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का भी जायजा लिया. अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में किसी को भी इलाज के अभाव में जीवन न गंवाना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola