शिविर में गाय, भैंस व बकरी की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
शिविर में गाय, भैंस व बकरी की हुई स्वास्थ्य जांच

नारायणपुर. प्रखंड की बुधुडीह पंचायत में बुधवार को एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड की बुधुडीह पंचायत में बुधवार को एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर का उद्देश्य पशुपालकों के मवेशियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराना था. शिविर का संचालन प्रखंड के टीवीओ डॉ सुशील टुडू ने किया. शिविर में सैकड़ों पशुपालक अपनी गाय, भैंस, बकरी आदि लेकर पहुंचे और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. डॉ सुशील टुडू ने बताया कि वर्तमान समय में पशुओं में खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू, पेट के कीड़े और आंतरिक संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा हुआ है. ऐसे में नियमित टीकाकरण और सही समय पर दवाओं का सेवन बेहद जरूरी है. पशुपालकों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. स्थानीय पशुपालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें बहुत फायदा होता है, क्योंकि दूर स्थित पशु अस्पतालों तक बार-बार जाना संभव नहीं हो पाता. उन्होंने पशुपालन विभाग से कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाए, जिससे पशुधन की देखभाल सुचारू रूप से हो सके और पशुपालकों का आर्थिक नुकसान रोका जा सके.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola