जामजोड़ी पंचायत की मुखिया सड़क हादसे में घायल

Updated:
विज्ञापन
जामजोड़ी पंचायत की मुखिया सड़क हादसे में घायल

फतेहपुर. जामजोड़ी पंचायत की मुखिया प्रमिला मुर्मू गुरुवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

विज्ञापन

फतेहपुर. जामजोड़ी पंचायत की मुखिया प्रमिला मुर्मू गुरुवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार, मुखिया प्रमिला मुर्मू जामताड़ा जाने के क्रम में सतसाल स्थित अजय नदी पुल के समीप पहुंची ही थी कि एक अज्ञात पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में स्कूटी चालक सहित सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल मुखिया प्रमिला मुर्मू और स्कूटी चालक युवक को तुरंत ममता वाहन से जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. डॉक्टरों ने बताया कि मुखिया के माथे पर गहरी चोट आई है, जबकि स्कूटी चालक के चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें पाई गयी है. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी मुखिया प्रमिला मुर्मू की ही थी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार पिकअप चालक को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाय. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola