गश्ती दल के दो एएसआइ सहित हवलदार व आरक्षी निलंबित

Updated:
विज्ञापन
गश्ती दल के दो एएसआइ सहित हवलदार व आरक्षी निलंबित

जामताड़ा. फतेहपुर थाना के रात्रि गश्ती दल के ड्यूटी से गायब रहने पर एसपी ने दो एएसआइ, हलदार व आरक्षी को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. फतेहपुर थाना के रात्रि गश्ती दल के गायब रहने पर, ओडी डयूटी में नहीं पाए जाने और गश्ती पार्टी देर रात्रि तक नहीं निकलने के कारण एसपी राजकुमार मेहता ने गश्ती दल के दो एएसआइ, हवलदार व आरक्षी को निलंबित किया है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में ओडी ड्यूटी पर नहीं पाए जाने तथा क्षेत्र में गश्ती दल के नहीं निकलने के लापरवाही पर एएसआइ संतोष गोश्वामी, एएसआइ सिद्धो सोरेन, हवलदार रामचंद्र रवानी एवं आरक्षी महेश्वर उरांव सभी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस केंद्र में हाजिर किया गया है. साथ ही इस लापरवाही के लिए थाना प्रभारी फतेहपुर एसआइ कुंदन कुमार वर्मा से अनुशासनिक कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola