पीएम आवास सूची के सत्यापन के लिए हुई ग्रामसभा

Updated:
विज्ञापन
पीएम आवास सूची के सत्यापन के लिए हुई ग्रामसभा

कुंडहित. कुंडहित एवं नगरी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के संभावित लाभुकों की सूची के सत्यापन को लेकर ग्रामसभा हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. कुंडहित एवं नगरी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के संभावित लाभुकों की सूची के सत्यापन को लेकर ग्रामसभा हुई. नगरी पंचायत में आयोजित ग्रामसभा की अध्यक्षता मुखिया शंकर कोड़ा ने की, जबकि कुंडहित पंचायत में मुखिया विमला हांसदा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. ग्रामसभा में पीएम आवास योजना के संभावित लाभुकों की सूची का सार्वजनिक रूप से पढ़ा गया. उपस्थित ग्रामीणों, वार्ड सदस्यों एवं लाभुकों को सूची की जानकारी दी गयी. मौके पर योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं वास्तविक पात्र लाभुकों के चयन पर विस्तृत चर्चा की गयी. मुखियाओं ने सभी वार्ड सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सूची की जानकारी पहुंचाने की बात कही. सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, आपत्ति या संशोधन संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola