किराना दुकान से हजारों रुपये के सामान की चोरी

Updated at : 26 Apr 2024 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान से हजारों रुपये के सामान की चोरी

एसबेस्टस का छप्पर काटकर दुकान में घुसे थे बदमाश

विज्ञापन

फोटो- 06 जानकारी देते पिड़ित दुकानदार विद्यासागर. करमाटांड़ बाजार के करमाटांड़-करौं रोड स्थित एक किराना दुकान में हजारों रुपये के सामान की चोरी हो गयी. पीड़ित दुकानदार रामकुमार मंडल ने बताया कि बदमाश 25 अप्रैल की रात दुकान के पीछे से छप्पर पर चढ़कर एसबेस्टस शीट को काट कर दुकान में लगे शोकेस के सहारे अंदर घुसे. कैश काउंटर से 7000 रुपये नकद सहित सरसों तेल, डे-टॉल साबुन, बिस्कुट आदि सामान की चोरी कर ली है. सामान की लागत लगभग तीन हजार रुपये बताया जाता है. पीड़ित ने बताया कि रात्रि में घर के बगल में एक शादी थी, जब सुबह दुकान खोलें तो देखें कि एसबेस्टस कटा हुआ है. गल्ला को खोलकर देखा तो पैसा नहीं था. कुछ सामान इधर-उधर से उठाया हुआ देखा. मामले की जानकारी करमाटांड़ थाने को दी. थाना से पुलिस की टीम पहुंची और जांच में लग गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola