हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर हुई मां काली की पूजा

Updated:
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर हुई मां काली की पूजा

मिहिजाम. रोशनी का त्योहार दीपावली नगर में काफी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गयी.

विज्ञापन

मिहिजाम. रोशनी का त्योहार दीपावली नगर में काफी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गयी. इस अवसर पर लोगों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व घरों में धन-संपति, सुख-सौभाग्य, वैभव व एश्वर्य की अधिष्ठात्री मां लक्ष्मी व सिद्धि विनायक श्री गणेश की पूजा-अर्चना की. लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानोंं में दीप जलाकर रोशन किये. व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर केले के थम्म, आम के पते व रंगीन लाइट से सजावट की. व्यवसायियों में दीपावली पर नये बही खाते की शुरुआत करने की परंपरा है. लोगों ने आतिशबाजी का जमकर आनंद उठाया. मंदिरों व पूजा पंडालों में शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा-अर्चना काफी धूमधाम से हुई. नगर के कालीतल्ला, एक नंबर गेट, कानगोई में विभिन्न स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola