ePaper

आदर्श आचार संहिता का करें पालन, चुनावी खर्च का सही-सही दें ब्योरा : डीसी

Updated at : 02 May 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का करें पालन, चुनावी खर्च का सही-सही दें ब्योरा : डीसी

डीसी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

विज्ञापन

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. इस अवसर पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को व्यय संधारण, विधि-व्यवस्था, आचार संहिता, एमसीएमसी, पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया, दूर-संचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार संबंधी आयोग की ओर से समय-समय पर निर्गत निर्देशों से अवगत कराया गया. डीसी ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, चुनावी खर्च सहित अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी. कहा कि आप सभी अवगत हैं कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसे में हर कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजनीतिक दलों को अनुमति लेना अनिवार्य है. इसके लिए सुविधा पोर्टल पर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं. हरेक कार्यक्रम में वीडियो सर्विलेंस टीम मौजूद रहेगी. उन्होंने भारत चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों से राजनीतिक दलों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कहा कि चुनाव के दौरान किए गए खर्च की सही जानकारी सभी प्रत्याशी उपलब्ध कराएंगे. जांच में खर्च का ब्योरा गलत पाए जाने पर उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द भी हो सकती है. उन्होंने सभी से आदर्श आचार संहिता को लेकर सतर्क रहने और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया. एसडीओ अनंत कुमार ने आदर्श आचार संहिता से जुड़े सभी प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा ने मीडिया सर्टिफिकेशन व मीडिया मॉनीटरिंग के संदर्भ प्री-मीडिया सर्टिफिकेशन एवं पेड न्यूज के संदर्भ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी. कोषागार पदाधिकारी संतोष कुमार ने निर्वाचन व्यय से जुड़े बिंदुओं के बारे में जानकारी दी. मौके पर एसपी अनिमेष नैथानी, डीडीसी निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, डीपीआरओ पंकज कुमार रवि सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola