रेलनगरी चित्तरंजन के पूजा पंडालों में गरबा नृत्य की धूम

Updated:
विज्ञापन
रेलनगरी चित्तरंजन के पूजा पंडालों में गरबा नृत्य की धूम

जामताड़ा. रेलनगरी चित्तरंजन के हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित दुर्गापूजा समिति की ओर से दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. रेलनगरी चित्तरंजन के हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित दुर्गापूजा समिति की ओर से दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जा रहा है. पूजा पंडाल में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया है. विशेष आकर्षण गरबा नृत्य का आयोजन है. इसमें स्थानीय बच्चियों और महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी. उनकी शानदार प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में एकत्र हुए और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. पूजा समिति के अध्यक्ष परमात्मानंद वर्मा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी एकजुटता के माध्यम बनते हैं. समिति के सचिव प्रभाकर कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं. साथ ही, दर्शन और कार्यक्रमों के संचालन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गयी है. ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम का आनंद ले सकें. आयोजन में समिति के संरक्षक डॉ अशोक चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष नीरज कुमार पंकज, सहसचिव एलआर टुडू, अनिल रजक, सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष नीलेश्वर मौर्या, सह कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, पूजा सचिव सुभाष कुमार, खोखन दास, बनानी बनर्जी, शिव शंकर, सांस्कृतिक सचिव स्वप्न सेन, पूजा संग्राहक लालमणि व निताई मंडल, वालंटियर इंचार्ज आयुष गुप्ता तथा अंकेक्षक पंकज कुमार की विशेष भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola