गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव परिजनों को सौंपा गया

Updated:
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव मंगलवार अहले सुबह जामताड़ा थाना पुलिस ने उनके भाई अरुण कुमार सिन्हा को सौंप दिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया. शव प्राप्त करने के बाद अरुण कुमार सिन्हा अन्य परिजनों के साथ उसे अपने घर ले गए. जानकारी के अनुसार रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा.

गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. घटना के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था. वहीं, परिजनों ने मुठभेड़ की निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए कई सवाल भी खड़े किए हैं. इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है. शव परिजनों को सौंपे जाने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

ये भी पढ़ें- अपराध की दुनिया में पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, 2 सगे भाइयों की हत्या कर आया था सुर्खियों में

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा चलाता था खौफ का साम्राज्य, पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola