फुटबॉल में गांधी हाउस विजेता व मदर टेरेसा हाउस बना उपविजेता

Updated:
विज्ञापन
फुटबॉल में गांधी हाउस विजेता व मदर टेरेसा हाउस बना उपविजेता

जामताड़ा. श्रीरामपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के प्रांगण में हूल दिवस पर इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. श्रीरामपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के प्रांगण में हूल दिवस पर इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बालक वर्ग के लिए फुटबॉल एवं बालिका वर्ग के लिए कबड्डी प्रतियोगिता हुई. शुभारंभ प्राचार्य फादर जोसेफ तपन एवं उपप्राचार्य फादर माइकल ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उन्होंने कहा कि हूल दिवस पर प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र- छात्राओं को अपने झारखंडी महापुरुषों के बारे में जानकारी हो. उन्होंने खेल के महत्व के बारे में बताया कि वर्तमान समय में हर छात्र-छात्राओं को किताबी शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा की भी आवश्यकता है. उपप्राचार्य फादर माइकल ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों से भी अवगत कराना है. बालक वर्ग के फुटबॉल में गांधी हाउस विजेता रहा. वहीं मदर टेरेसा हाउस उपविजेता रहा. बालिका वर्ग के कबड्डी में भगवान बिरसा मुंडा हाउस विजेता रहा. वहीं महात्मा गांधी हाउस उपविजेता रहा. मौके पर शारीरिक शिक्षक दीपक दुबे व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola