पुलिस को देख भागे जुआरी, 1600 रुपये बरामद

थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर दलबल के साथ प्रखड मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर महेशपुर के जंगल में छापेमारी की.
कुंडहित. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर दलबल के साथ प्रखड मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर महेशपुर के जंगल में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलने के लिए बिछाए गए बड़े तिरपाल पर भारी मात्रा में बिखरी हुई नए-नए ताश की पत्तियों के अलावा एक एलइडी बल्ब, एक पावर पैक आदि बरामद किया. हालांकि पुलिस को मौके पर पहुंचता देख 12 से 15 जुआरी भाग निकले. भागने के क्रम जुआरियों ने नकद समेटने का प्रयास किया. बावजूद घटनास्थल से 1600 रुपये नकद बरामद हुए. वहीं पुलिस ने दो बाइकें जब्त की. थाना प्रभारी ने बताया गुप्त सूचना पर महेशपुर जंगल में छापेमारी की गयी. हालांकि पुलिस को आता देख दर्जनों जुआरी मौके से भागने में कामयाब रहे. दो बाइकें जब्त की गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




