ePaper

दुर्व्यवहार के आरोप में दो प्राइवेट सुरक्षा गार्ड सहित चार युवक गिरफ्तार

Updated at : 22 Jun 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्व्यवहार के आरोप में दो प्राइवेट सुरक्षा गार्ड सहित चार युवक गिरफ्तार

पीड़ित युवक-युवती ने चित्तरंजन थाना में शिकायत की. पुलिस घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज से इन तक पहुंची.

विज्ञापन

मिहिजाम. चित्तरंजन पुलिस रेलनगरी के कर्नल सिंह पार्क में एक प्रेमी युगल के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कस्तूरबा गांधी अस्पताल चित्तरंजन के दो प्राइवेट सुरक्षा गार्ड सहित चार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये सुरक्षा गार्ड की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के फुटबेरिया गांव के निवासी विमल मंडल, बंटी मंडल के रूप में हुई है. इनके साथ मिहिजाम निवासी राहुल मंडल तथा जीवन मंडल को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इन लोगों के खिलाफ पीड़ित युवक-युवती ने चित्तरंजन थाना में शिकायत की. पुलिस घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज से इन तक पहुंची. बताया कि 21 जून की रात चित्तरंजन के कर्नल सिंह पार्क में रात्रि करीब 8 बजे रूपनारायणपुर के जोरबारी इलाके के एक युवक युवती बैठे हुए थे. सीपीएएफ की वर्दी पहने चारों युवक वहां पहुंचे और पूछताछ करने लगे. आरोप है कि उन लोगों ने युवक-युवती से स्वयं को पुलिस बताते हुए मोबाइल फोन छीने तथा 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी. मोबाइल फोन नहीं लौटाने पर रुपये नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. डरे सहमे युवक युवती ने इस पर चित्तरंजन थाना को जानकारी देकर शिकायत दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola