प्रत्येक गांव से चार लाभुकों को योजना से जोड़ें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
प्रत्येक गांव से चार लाभुकों को योजना से जोड़ें : डीसी

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. योजना के तहत बेहद कम आवेदनों को लेकर डीसी ने नाराजगी जतायी.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में किए जाने वाले कार्यों से संबंधित कार्य योजना की विस्तार से जानकारी ली एवं संचालित सभी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिला मत्स्य पदाधिकारी ने डीसी को बताया कि इस योजना के तहत अबतक 211 आवेदन प्राप्त हुए हैं एवं 26 की स्थलीय जांच की गयी है. इस पर डीसी ने इतने कम संख्या में आवेदन पाकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की इतनी महत्वपूर्ण योजना चल रही है, कितनी शर्म की बात है कि मात्र 26 आवेदन को अग्रसारित किया जा रहा है. कहा कि उक्त योजना के तहत 285 जनजातीय बहुल गांव शामिल हैं. फिर भी इतने कम संख्या में आवेदन प्राप्त होना बेहद शर्मनाक है. उन्होंने योजना के तहत प्रत्येक गांव से 4-4 लाभुकों को जोड़ने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola