खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की मिठाई दुकानों की जांच

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के सुभाष चौक बाजार के दो मिठाई दुकान पारस साह एवं दत्त मिष्ठान भंडार में सैंपल जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के सुभाष चौक बाजार के दो मिठाई दुकान पारस साह एवं दत्त मिष्ठान भंडार में सैंपल जांच अभियान चलाया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने गुरुवार को इन दोनों दुकानों में मिठाई, कोल्डड्रिंक, तेल आदि की जांच के लिए सैंपल लिया. बताया कि दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पर्व के मद्देनजर करमाटांड़ बाजार में मिठाई दुकानों से जांच के लिए सैंपल लिया गया है. पदाधिकारी को दुकानों की जांच करते देखते ही कई मिठाई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी. खाद सुरक्षा पदाधिकारी बाकी मिठाई दुकान को खुला न देखकर जामताड़ा वापस हो लौट गये. मौके पर खाद सुरक्षा पदाधिकारी के साथ कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola