फ्लैग मार्च निकाल शांति से बकरीद मनाने का संदेश

नारायणपुर. बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को नारायणपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला.
प्रतिनिधि, नारायणपुर. बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को नारायणपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र यादव और थाना प्रभारी मुराद हसन के संयुक्त नेतृत्व में नारायणपुर बाजार, दलदला मोड़ एवं मुरलीपहाड़ी चौक समेत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों से शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील की गयी. पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. थाना प्रभारी मुराद हसन ने कहा कि क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना. यह संदेश देना कि पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि यदि कोई किसी प्रकार का अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










