फ्लैग मार्च निकाल रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
फ्लैग मार्च निकाल रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने की अपील

नारायणपुर. रामनवमी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नारायणपुर थाना परिसर से बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. रामनवमी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नारायणपुर थाना परिसर से बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च नारायणपुर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में निकाला गया, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके. पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्रनाथ यादव, थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर बाजार, दलदला मोड़, थाना मोड़, बस स्टैंड होते हुए मुरलीपहाड़ी और लखनुडीह पहुंचा. इस दौरान पुलिस बलों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की. अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से संवाद कर त्योहार के दौरान सहयोग की अपील की. थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व पर किसी भी प्रकार की शरारत, अफवाह या उन्माद फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola