नाला प्रखंड क्षेत्र में झंडोत्तोलन कर दी गयी सलामी

Updated:
विज्ञापन
नाला प्रखंड क्षेत्र में झंडोत्तोलन कर दी गयी सलामी

नाला. प्रखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

नाला. प्रखंड क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. तिरंगे को सलामी दी. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख कल्लावती मुर्मू, पशुपालन विभाग में डॉ मुकेश कुमार, सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी, बीआरसी में बीडीओ आकांक्षा कुमारी, एसडीपीओ कार्यालय में मनोज कुमार महतो, थाना परिसर में थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में प्राचार्य उत्तम कुमार मंडल, मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक लालदेव दास, डिग्री महाविद्यालय में प्राचार्य गुणमय दास, नाला इंटर कॉलेज में प्राचार्य गया प्रसाद महतो, आंबेडकर मंच पर सचिव बोम नाथ मंडल, सिदो-कान्हू मॉडल स्कूल में सचिव गोविंद नाथ माजी ने राष्ट्रीय झंडा फहराया. वहीं, कांग्रेस पार्टी कार्यालय में समर माजी, झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, आप कार्यालय में गुणधर मंडल, राजद कार्यालय में अशोक कुमार माजी आदि ने झंडोत्तोलन किया. वहीं, बंदरडीहा पंचायत सचिवालय में मुखिया सोनामुखी सोरेन, कुलडंगाल पंचायत में सोनहरी हेंब्रम ने झंडोत्तोलन कर सलामी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola