एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने किया रक्तदान

जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने रक्तदान के महापर्व में भाग लिया.
मिहिजाम. जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं ने रक्तदान के महापर्व में भाग लिया. रमजान के पवित्र महीने में स्वयंसेविका सबी खातून व सुगुफता नाज ने रक्तदान कर अपना दायित्व निभाया. रक्तदान शिविर का आयोजन चित्तरंजन के आमलादही स्थित सेल्फलेस सर्विस सोसायटी भवन में किया गया था. मौके पर 100 से अधिक महिलाओं व बालिकाओं ने रक्तदान किया है. कॉलेज की जसप्रीत सिंह, सीमा सिंह, अंशु झा ने भी रक्तदान किया. प्राचार्य प्रो कृष्णमोहन साह ने रोजा में रक्तदान करने वाली सबी खातून व सुगुफता नाज को सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान के महापर्व में चित्तरंजन सेल्फलेस सर्विस सोसायटी का सहयोग लिया गया. सोमवार को एनएसएस इकाई- 1 के कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत यादव ने महुलबना में ग्रामीणों के बीच पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. वहीं एनएसएस इकाई- 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी देवकी पंजियारा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की जानकारी दी. मौके पर स्वयंसेवक राहुल कुमार, चंद्रशेखर यादव आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










