आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

कुंडहित. माजगड़िया गांव में मंगलवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में भीषण आग लग गयी, जिससे हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि कुंडहित. थाना क्षेत्र के माजगड़िया गांव में मंगलवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में भीषण आग लग गयी, जिससे हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि लक्ष्मण पातर का घर कच्ची दीवार और बिचाली लदे छप्पर से बना हुआ था. तेज गरज के साथ बिजली गिरने से लक्ष्मण पातर के घर में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था. घटना के बाद बुधवार को पीड़ित लक्ष्मण पातर ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से त्वरित सहायता की गुहार लगाई है. गौरतलब है कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में लगातार आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola