कोल्ड स्टोरेज में किसानों को फसल रखने के लिए भंडारण शुल्क में मिलेगी 25% की छूट

Updated at : 28 Mar 2026 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में किसानों को फसल रखने के लिए भंडारण शुल्क में मिलेगी 25% की छूट

सालुका में स्टोर फ्रेश कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन किसानों को अपनी उत्पादित फसलों का उचित मूल्य देगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला सालुका में स्टोर फ्रेश कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन किसानों को अपनी उत्पादित फसलों का उचित मूल्य देगा. इस उद्देश्य से चालू मौसम में भंडारण शुल्क पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की है. इस कोल्ड स्टोरेज के संचालक ने जानकारी दी की इस छूट का उद्देश्य किसानों को अपनी उत्पादित फसलों को सुरक्षित रखने और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद करना है. बताया कि कोल्ड स्टोरेज में अपनी फसल रखने के तरीके, भंडारण का शुल्क किस फसल को कितने दिनों तक रखा जाना है आदि की जानकारी नहीं रहने के कारण स्थानीय किसान कोल्ड स्टोरेज के प्रति मुखातिब नहीं हो रहे हैं, जबकि इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को लाभ पहुंचाना है. इससे पूर्व किसान अपनी उत्पादित फसलों को औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर थे. किसान कोल्ड स्टोरेज में फसल रखने से कम दाम पर अपनी उपज बेचने से बच सकेंगे और उन्हें बाजार के अनुकूल समय पर बिक्री करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी. स्टोर फ्रेश कोल्ड स्टोरेज आधुनिक सुविधाओं से लैस है और आलू सहित अन्य कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए उपयुक्त है. प्रबंधन ने सभी किसान भाइयों और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ लें है. प्रबंधन के इस घोषणा से प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है. सहकारी पहलों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो ही रही है. यह रोजगार के भी अनेकों अवसर का माध्यम बन रही है. नाला के सालुका में शुरू हुआ अत्याधुनिक कोल्ड स्टोरेज का सुचारू रूप से शुरू हुआ है जो आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगा. कहा कि यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आदिवासी-मूलवासी भाई-बहनों के भविष्य का नींव है. हमारे किसानों को अब अपने उत्पाद का बेहतर दाम मिलेगा, सामान लंबे समय तक खराब नहीं होगा और वे सीधे बड़े बाजार से जुड़ सकेंगे.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola