मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारें : पंडित देवेंद्र नाथ

Updated:
विज्ञापन
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारें : पंडित देवेंद्र नाथ

नारायणपुर. घाटी बड़बहाल स्थित बजरंगबली मंदिर मानस पाठ पारायण मंदिर में पंडित देवेंद्र नाथ शास्त्री जी महाराज ने प्रवचन दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. घाटी बड़बहाल स्थित बजरंगबली मंदिर मानस पाठ पारायण मंदिर में पंडित देवेंद्र नाथ शास्त्री जी महाराज ने प्रवचन दिया. श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान नारायण की लीलाओं का गुणगान किया. प्रवचन में पंडित देवेंद्र नाथ शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्रीराम का आदर्श चरित्र केवल भक्ति का विषय नहीं है, बल्कि जीवन की हर परिस्थिति में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि आज के समाज में जब आदर्श मूल्यों और नैतिकता पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं, ऐसे समय में श्रीराम का जीवन चरित्र एक आदर्श जीवनशैली का संकेत देता है. कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमें सिखाते हैं कि संघर्ष की स्थिति में भी धर्म, सत्य और मर्यादा से विचलित नहीं होना ही सच्ची श्रेष्ठता है. राम जन्म के कारणों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि श्रीराम केवल अयोध्या के राजकुमार ही नहीं थे, बल्कि भारतीय संस्कृति के नैतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक आदर्शों के जीवंत प्रतीक भी थे. मौके पर सत्यनारायण तिवारी, राजेश तिवारी, मुकेश तिवारी, वरुण रवानी, निखिल ओझा, गुड्डू रवानी, अक्लु रवानी, गुंजन तिवारी, विष्णु ओझा, कृष्ण कांत शाह, रघुनाथ मंडल आदि श्रद्धालु थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola