बिजली का खंभा व तार टूटने से दो दिनों से आपूर्ति बाधित

मिहिजाम. मिहिजाम के पियोरसोला ऊपरी टोला में बिजली के खंभे व तार टूट जाने से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है.
फोटो – 17 टूटे विद्युत खंभे को दिखाते ग्रामीण प्रतिनिधि, मिहिजाम. मिहिजाम के पियोरसोला ऊपरी टोला में बिजली के खंभे व तार टूट जाने से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है. ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी. इसके बाद भी विभाग ने मरम्मत कार्य की सुध नहीं ली है. इस कारण बिजली आपूर्ति दो दिनों से इलाके में ठप पड़ी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में हो रही भारी बारिश से 11 हजार वोल्ट का तार व एक पोल टूट कर गिर गया है. तार एक ग्रामीण के आवास पर गिरा है. संयोगवश उस समय मकान में कोई नहीं था. अन्यथा बडी दुर्घटना होने की संभावना थी. ग्रामीण गिरधारी मंडल, समीम अंसारी, गोस्तो बिहारी मंडल, हुसैन अंसारी, उत्तम मंडल ने बताया कि ऊपर टोला में बिजली का तार व पोल क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित है. इस बारे में स्थानीय विद्युत मिस्त्री को सूचित किया गया, लेकिन अभी तक कोई मरम्मत कार्य आरंभ नहीं किया है. पियोरसोला ऊपरी टोला के करीब 200 मकान प्रभावित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










