कुएं में गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन
कुएं में गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

नारायणपुर. बुटबेरिया गांव में अमरूद तोड़ने के दौरान एक बच्ची का पैर फिसलने से कुएं में गिरकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

नारायणपुर. बुटबेरिया गांव में अमरूद तोड़ने के दौरान एक बच्ची का पैर फिसलने से कुएं में गिरकर मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम की है. जानकारी के अनुसार, बुटबेरिया गांव की आठ वर्षीय बच्ची अपने घर से कुछ ही दूरी पर मौजूद कुएं के पास लगे पेड़ से अमरूद तोड़ रही थी. इसी दौरान पैर फिसल गया और वह समीप के कुएं में गिर गयी. इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. कुएं में गहरा पानी था, इसलिए कई टुलु पंप लगाकर पहले पानी को सुखाया गया, फिर अंदर प्रवेश कर लोगों ने बच्ची के शव को बाहर निकला. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola