दो बाइक सहित आठ क्विंटल कोयला जब्त

सोरानपाड़ा गांव के समीप पुलिस ने कोयला लदा दो बाइकें जब्त की है.
बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के सोरानपाड़ा गांव के समीप पुलिस ने कोयला लदा दो बाइकें जब्त की है. थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान देखा गया कि बाइक से कोयला ले जाया जा रहा है. पुलिस को देखकर दोनों ही मोटरसाइकिल चालक बाइक सहित कोयला को छोड़कर भाग गये. दोनों बाइक में करीब 8 क्विंटल कोयला लोड था, जिसे बाइक सहित कोयला जब्त कर लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध कोयला का कारोबार रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस छानबीन कर रही है कि यह कोयला कहां से कहां ले जाया जा रहा था. बाइक चालक पर मामला दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




