भाईचारे के संदेश के साथ मना ईद-उल-अजहा
Author Umesh kumar
Updated:
विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
विज्ञापन
कुंडहित. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. त्याग और समर्पण के प्रतीक इस पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की. अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. प्रखंड के बाघाशोला, विक्रमपुर, चुहादहा, बनकाटी, महेशपुर, सटकी गांव के ईदगाहों एवं मस्जिदों में विशेष नमाज अकीदत के साथ अता की गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बाघाशोला के इमाम इशहाक आलम ने नमाज के दौरान कहा कि ईद-उल-अजहा बलिदान, संयम और अल्लाह के प्रति समर्पण का पर्व है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










