बिंदापाथर में अदा की गयी ईद की नमाज

Updated:
विज्ञापन
बिंदापाथर में अदा की गयी ईद की नमाज

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के खैरा, बिंदापाथर, दुमदुमी, बंदरडीहा, लछुरायडीह, दलबेड़िया और लाइजोरी में ईद का पर्व भाईचारे साथ मनाया गया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के खैरा, बिंदापाथर, दुमदुमी, बंदरडीहा, लछुरायडीह, दलबेड़िया और लाइजोरी में ईद का पर्व भाईचारे साथ मनाया गया. सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग नये-नये परिधानों में सजकर स्थानीय ईदगाहों की ओर निकल पड़े. ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी ने अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान छोटे बच्चों में उत्साह देखने को मिला. घर-घर में सेवइयां, शीर खुरमा और विभिन्न प्रकार के लजीज पकवान तैयार किए गए. लोगों ने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मिठास भरे. इन व्यंजनों को साझा कर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया. प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. समाजसेवी सफीक अंसारी ने जरूरतमंदों लोगों के बीच फल का वितरण किया.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola