डीवीसी जामताड़ा में 43 वर्षों बाद शुरू करेगा सीएसआर कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
डीवीसी जामताड़ा में 43 वर्षों बाद शुरू करेगा सीएसआर कार्यक्रम

जामताड़ा. डीवीसी मैथन के प्रबंधक (सीएसआर) कौशलेंदु कुमार के कार्यालय में जामताड़ा सीएसआर क्षेत्र के मुखियाओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

फोटो – 04 मुखिया का स्वागत करते प्रबंधक संवाददाता, जामताड़ा. डीवीसी मैथन के प्रबंधक (सीएसआर) कौशलेंदु कुमार के कार्यालय में जामताड़ा सीएसआर क्षेत्र के मुखियाओं की बैठक हुई. बैठक में चंद्रदीपा के मुखिया देबीसन हांसदा, सिउलीबाड़ी के मुखिया शिवधन हांसदा व लाधना के मुखिया प्रतिनिधि परिमल मरांडी मौजूद रहे. सभी मुखियाओं ने डीवीसी की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम (सीएसआर) की शुरुआत पर खुशी जताई. कहा कि 43 वर्षों बाद जामताड़ा क्षेत्र में इस तरह की पहल होना सराहनीय है. डीवीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम स्थानीय विकास को गति देने वाला साबित होगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पंचायतवासी मिलकर सीएसआर योजनाओं को सफल बनाएंगे. उन्होंने शीघ्र ही डीवीसी सीएसआर नीति के अनुरूप ग्राम विकास सलाहकार समिति गठित करने की मांग रखी, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके. इस अवसर पर प्रबंधक (सीएसआर) कौशलेंदु कुमार ने सभी मुखिया पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने भरोसा दिया कि दुर्गापूजा के बाद जामताड़ा क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola