नारायणपुर में 60 लाभुकों के बीच बत्तख के चूजे वितरित

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर में 60 लाभुकों के बीच बत्तख के चूजे वितरित

नारायणपुर. मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 60 लाभुकों के बीच क्रमशः 75एवं 90 प्रतिशत अनुदान पर बत्तख के चूजे का वितरण किया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड परिसर स्थित पशु चिकित्सालय कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 60 लाभुकों के बीच क्रमशः 75एवं 90 प्रतिशत अनुदान पर बत्तख के चूजे का वितरण किया गया. कार्यक्रम में डीएचओ डॉ. संजीव कुमार, बीएचओ डॉ. सुनील प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख अंजना हेंब्रम एवं पूर्व उपप्रमुख दलगोविंद रजक उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से लाभुकों को चूजे प्रदान किया. इस अवसर पर पशु प्रदर्शनी सह मेला का भी आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में पशुपालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं और उन्नत नस्ल के पशुओं की जानकारी दी गयी. बीएचओ डॉ. सुनील प्रसाद सिंह ने बताया कि वितरित किए गए बत्तख के चूजे उन्नत किस्म के हैं. कहा कि यदि लाभुक वैज्ञानिक तरीके से पालन-पोषण करेंगे तो इससे उनकी आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी. मौके पर विक्रेता अमित झा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola