पुलिस से आंखें मिलाकर बिना हेलमेट बाइक चला रहे हैं चालक

Updated:
विज्ञापन
पुलिस से आंखें मिलाकर बिना हेलमेट बाइक चला रहे हैं चालक

नारायणपुर. नारायणपुर पुलिस यातायात सुरक्षा को लेकर भले ही सख्त हो, लेकिन इसका असर यहां के बाइक चालकों पर होते नहीं दिख रहा है.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर पुलिस यातायात सुरक्षा को लेकर भले ही सख्त हो, लेकिन इसका असर यहां के बाइक चालकों पर होते नहीं दिख रहा है. आज भी बाइक चालक बिना हेलमेट के बाइक का परिचालन कर रहे हैं. इन सब के बीच गुरुवार को हैरान करने वाली तस्वीर सामने आयी. दरअसल गुरुवार को एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव, थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में बकरीद को लेकर नारायणपुर बाजार और मुरलीपहाड़ी चौक में फ्लैग मार्च निकाला गया था. इस दौरान बाइक चालक बिना हेलमेट के फ्लैग मार्च से ठीक सामने होकर गुजर रहा था. बाइक चालकों को यातायात नियमों का तनिक भी ख्याल नहीं था या सीधे तौर पर कहें तो उन्हें सड़क सुरक्षा व सड़क दुर्घटना की तनिक भी चिंता नहीं थी. हालांकि पुलिस अपने धुन में फ्लैग मार्च निकाल रही थी. यह बकरीद के लिए जरूरी भी था शायद इसलिए ध्यान नहीं गया होगा, लेकिन इस तरह के लापरवाह वाहन चालकों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola