पीएम व अबुआ आवास निर्माण में लापरवाही नहीं बरतें : समन्वयक
Author Jiyaram murmu
Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार और पंचायत सचिव पानेश्वर मरांडी ने पोस्ता पंचायत में शुक्रवार को पीएम व अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
नारायणपुर. प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार और पंचायत सचिव पानेश्वर मरांडी ने पोस्ता पंचायत में शुक्रवार को पीएम व अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया. इस दौरान निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया. लाभुकों से आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने की अपली की. कहा कि प्रधानमंत्री व अबुआ आवास सरकार की महत्वपूर्ण योजना हैं. इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है. सरकार की ओर से राशि समय पर किस्तों में सीधे लाभुकों के बैंक खाते में भेजी जा रही है. इसलिए निर्माण में अनावश्यक देरी नहीं करें. कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर पंचायत स्तर पर संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










