महीने के 20 तारीख से पहले अनाज का वितरण करें : बीएसओ

Updated:
विज्ञापन
महीने के 20 तारीख से पहले अनाज का वितरण करें : बीएसओ

नारायणपुर. प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी राजू रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड आपूर्ति प्राधिकारी राजू रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इस अवसर पर धोती-साड़ी योजना, एनएफसी (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा) के तहत चावल-गेहूं वितरण तथा केपीआई डाटा की बिंदुवार समीक्षा की गई. सभी डीलरों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर लाभुकों के बीच अनाज एवं वस्त्र का वितरण सुनिश्चित करें. उन्होंने विशेष रूप से 20 तारीख से पूर्व वितरण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी लाभार्थी को परेशानी न हो. बैठक में वितरण प्रणाली को ओर अधिक पारदर्शी एवं सुचारू बनाने पर जोर दिया गया. साथ ही केपीआई डाटा को अद्यतन रखने तथा समय पर रिपोर्टिंग करने के निर्देश भी दिया. मौके पर एजीएम जयदेव मुर्मू, सरफुद्दीन अंसारी, तरनी पोद्दार, कार्तिक दत्ता, मनोज रजक, अब्दुल रहीम, तेजाउल अंसारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola