धनतेरस पर कुंडहित प्रखंड परिसर में खुला दीदी कैफे

Updated:
विज्ञापन
धनतेरस पर कुंडहित प्रखंड परिसर में खुला दीदी कैफे

कुंडहित. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से शनिवार को कुंडहित प्रखंड परिसर में दीदी कैफे का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

कुंडहित. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से शनिवार को कुंडहित प्रखंड परिसर में दीदी कैफे का शुभारंभ हुआ. कैफे का उद्घाटन जिप सदस्य रीना मंडल, जिप सदस्य वंदना खां व कुंडहित पंचायत की मुखिया विमला हांसदा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर जेएसएलपीएस के डीपीएम राहुल रंजन, पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल मौजूद रहे. डीपीएम राहुल रंजन ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर दीदी कैफे का उद्घाटन सकारात्मक पहल है. सरस्वती सखी मंडल की दीदियां इस कैफे का संचालन करेंगी. जिप सदस्य वंदना खां ने कहा कि महिला समूह की दीदियां अपने मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. मौके पर प्रधान लिपिक अबरार अहमद खान, नाजीर सदानंद मेहता, प्रखंड कर्मी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola