श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिरों में भक्तिभाव से की महागौरी की पूजा

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिरों में भक्तिभाव से की महागौरी की पूजा

नाला. प्रख��ड क्षेत्र में दुर्गोत्सव को लेकर वातावरण भक्तिमय हो गया है. महाष्टमी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया.

विज्ञापन

नाला. प्रखंड क्षेत्र में दुर्गोत्सव को लेकर वातावरण भक्तिमय हो गया है. महाष्टमी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. पूजा को लेकर भक्तजनों की मंदिरों और पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड के देवजोड़ दुर्गा मंदिर, कुलडंगाल, नाला गड़ेर दुर्गा, नेताजी स्टेडियम में आयोजित सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल में महागौरी की पूजा हुई. पुजारियों ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता की पूजा अर्चना की. इसके बाद शुभ मुहूर्त आने पर नियमानुसार बलि भी दी गयी. वैष्णवी रीति-रिवाज के कारण यहां पशुओं की जगह बड़े आकार के लड्डू की बलि दी गयी. पूजा के बाद भक्त जनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. श्रद्धालुओं ने नये वस्त्र धारण कर मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित कर अपने परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कमाना की. महाअष्टमी पर थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार भी देवजोड़ गांव पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया. विधि व्यवस्था की भी जानकारी ली. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सेवक भट्टाचार्य, सचिव हेमंत गोराई, पुरोहित दीपक भट्टाचार्य, स्वपन भट्टाचार्य, विपुल भट्टाचार्य, मोहन भट्टाचार्य, सौगात भट्टाचार्य, बलराम भट्टाचार्य, कृपासिंधु भट्टाचार्य, विकास दास, सोमनाथ चक्रवर्ती, पप्पू मुखर्जी, मृण्मय माजी, गौर भट्टाचार्य, सौरव माजी, कैलाश दास, यदु भट्टाचार्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola