श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगायी आस्था की डुबकी

Updated:
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगायी आस्था की डुबकी

नारायणपुर. कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का सागर उमड़ पड़ा.

विज्ञापन

नारायणपुर. कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का सागर उमड़ पड़ा. श्रद्धालु स्नान-पूजन के लिए विभिन्न शिवालयों और नदियों में उमड़ पड़े. करमदहा स्थित दुखहरण बाबा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां श्रद्धालुओं ने पहले करमदहा नदी में पवित्र डुबकी लगाई. भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की. कार्तिक पूर्णिमा पर करमदहा दुखहरण बाबा मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार और समाज के लिए मंगलकामना की. सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष होते रहे. मुख्य पुरोहित महंत संतलाल पंडा ने सत्यनारायण कथावाचन किया. कार्यक्रम के संचालन में गिरिधर प्रसाद सिंह, विजय सिंह, कुंदन सिंह, शशिभूषण मिश्रा, पबीर मिश्रा, गोलक बिहारी सिंह, निरंजन सिंह, निर्मल सिंह ने सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola