भक्तों ने महागौरी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन
भक्तों ने महागौरी की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

जामताड़ा. जिले भर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को महाअष्टमी की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुई.

विज्ञापन

जिलेभर में मंदिरों व पूजा पंडालों में भक्तिभाव से हुई पूजा संवाददाता, जामताड़ा. जिले भर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को महाअष्टमी की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुई. पूजा को लेकर सुबह से पूजा-पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पुष्पांजलि दी. नगर के विभिन्न पूजा समितियों की ओर से पूजा का आयोजन किया गया है. जामताड़ा के गांधी मैदान, कायस्थपाड़ा, बाजार रोड, दुमका रोड, कोर्ट रोड, सर्खेलडीह, सहना के अलावा चाकड़ी, मेझिया, दक्षिणबहाल में बने भव्य पंडालों में देवी दुर्गा की आराधना की गई. श्रद्धालुओं ने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर देवी मां से सुख-समृद्धि की मंगलकामना की. वहीं बुधवार को महानवमी पर पंडालों में श्रद्धालु जुटेंगे. गुरुवार को महादशमी पर भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के बाद माता को विदाई देंगे. शहर में पूजा समितियों ने विशेष व्यवस्था की है. पूरे शहर को विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है. पूजा का माहौल पूरी तरह से भव्य हो गया है. प्रशासन की ओर से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इधर, पूजा को लेकर पूरा शहर भक्तिमय हो गया है. ढाक की थाप, शंखध्वनि और भक्ति गीतों से नगर गुंजायमान है. श्रद्धालुओं ने इसे शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि दुर्गापूजा समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है. महाअष्टमी पर महिलाओं ने पकवान तैयार कर महागौरी को प्रसाद के रूप में चढ़ाया. महाअष्टमी के दिन बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं- पुरुष, युवक-युवतियां नये- नये परिधान में मां के दरबार में पहुंकर, माता के अराधना में लीन रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola