रुद्र महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं ने किया ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन
रुद्र महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं ने किया ध्वजारोहण

मुरलीपहाड़ी. गांडेय प्रखंड अंतर्गत अंधारकोला, पीपरासिंघा, झिंझरी पहाड़ी बाबा मंदिर में 03 अप्रैल से आयोजित रुद्र महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड की सीमावर्ती गांडेय प्रखंड अंतर्गत अंधारकोला, पीपरासिंघा, झिंझरी पहाड़ी बाबा मंदिर में 03 अप्रैल से आयोजित रुद्र महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया. यज्ञाचार्य मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. ध्वजारोहण के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में यज्ञ पताका लेकर विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. शुरुआत प्रातःकालीन पूजा के साथ हुई, जिसमें गौरी-गणेश सहित अन्य देवी-देवता, वरुण व पंचदेवता का पूजन किया गया. यज्ञाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में कुल 2,19,131 आहुतियां दी जायेंगी. यह यज्ञ केवल क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है. उन्होंने धर्म की महत्ता बताते हुए कहा कि सतयुग में तप, द्वापर में ज्ञान, त्रेता में यज्ञ और कलयुग में भगवान के नाम एवं दान की प्रधानता है.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola