डीइओ ने छात्रा गुंजन कुमारी को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
डीइओ ने छात्रा गुंजन कुमारी को किया सम्मानित

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के मुख्य बाजार निवासी किराना व्यवसायी संजीवन गुप्ता की पुत्री गुंजन कुमारी ने झारखंड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान हासिल की थी.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के मुख्य बाजार निवासी किराना व्यवसायी संजीवन गुप्ता की पुत्री गुंजन कुमारी ने झारखंड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान हासिल की थी. गुंजन ने कुल 500 अंकों की परीक्षा में 479 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है. गुंजन के इस उपलब्धि पर डीइओ चार्ल्स हेंब्रम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया. इस दौरान डीइओ ने गुंजन की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की सराहना की. अन्य छात्र-छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी. स्कूल शिक्षक, ग्रामीण सहित परिवारजनों ने इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है. गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया है. इस उपलब्धि के बाद गुंजन कुमारी ने आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा जाहिर की है. कहा कि वह आइआइटी में प्रवेश लेकर देश की सेवा करना चाहती हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola